कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार 56 वर्षीय महिला घायल हो गई। मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद घायल महिला को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान अंजना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी हटली मोड़ कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।