फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बरमोरा में 31 वर्षीय भवन निर्माण मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 21 बरमोरा क्षेत्र में 31 वर्षीय भवन निर्माण मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को घर के पीछे पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान राम सिंह पुत्र गरीब सिंह निवासी जयजयपुर, शक्ति, चंपा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। वह पेशे से भवन निर्माण मजदूर था और बरमोरा में अपनी पत्नी तथा चार बच्चों के साथ रह रहा था।

मृतक की पत्नी अंबिका ने बताया कि उन्हें इस घटना के कारणों की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पति काम से लौटे थे और पड़ोस के घर में अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ कुछ समय बिताया था। रात को खाना तैयार होने के बाद उन्होंने पति को घर बुलाया। उस समय सब कुछ सामान्य था। खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया। सुबह हुई तो उन्होंने अपने पति को फंदे से लटकता हुआ पाया। ऐसे में यह घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें