फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल दुरंग की माही अख्तर रहीं अव्वल

विज्ञापन
बिलावर के दुरंग सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता और युवाओं की भूमिका विषय पर नि
विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। बिलावर के दुरंग सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता और युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल दुरंग की माही अख्तर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडली ने माही अख्तर को प्रथम स्थान हासिल करने पर नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू की आरूषि शर्मा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। एमटीसी द्रम्मणी की निखिता कुमारी को तृतीय पुरस्कार के रूप में नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
यह सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति किशनपुर डुंगाडा द्वारा समिति की 48वीं स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन समिति ने दुरंग उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रोमेश बड्याल के सहयोग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें