फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंदिरों में दिन भर रही भीड़, रामकोट में मनाई महाशिवरात्रि

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर धार सड़क गुडा कल्याल में निकाली गई शोभा यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। तहसील भर में महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया था। प्राचीन शिव मंदिर रामकोट, सौगनिया मोहल्ला, गलक, नगरोटा, काह, कछेड़, लाखड़ी, गुड़ा कल्याल के शरड़, बनी के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ रही।
विज्ञापन

भक्तजनों ने शिव मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग का जल अभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, ऐतिहासिक बनी शिव मंदिर की ओर से मोहल्ला गुड़ा कल्याल से धार सड़क पर वाहनों के जरिये भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान शिव, मां पार्वती और श्री गणेश के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। शिव मंदिर रामकोट, सौगनिया मोहल्ला मकवाल, आमुआला, धान जसधार, थड़ाकलवाल, सियालना, अगलीधार आदि में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें