शिवानगर स्थित शिव मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए हवन-यज्ञ करते आदियोगी गौतम महाराज व ?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलकामना को लेकर आदियोगी गौतम जी महाराज ने एक करोड़ 25 लाख महामृत्युंजय जाप का संकल्प पूरा किया। साथ ही शहर के लोअर शिवानगर स्थित शिव मंदिर में दशांस हवन व पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन सहित दर्जनों लोगों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।
संकल्प के पूर्ण होने पर आदि योगी ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र जिसे त्रयम्बकम मंत्र भी कहा जाता है। यह मंत्र यजुर्वेद के रुद्र अध्याय में भगवान शिव की स्तुति के लिए की गयी एक वंदना है। इस मंत्र में शिव को मृत्यु को जीतने वाला बताया गया है। इस मंत्र का जाप उन्होंने देश के निमित्त सेवारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ 14 अप्रैल 2014 से शुरू किया था। अपने इस प्रण को पूरा करने के लिए वह प्रतिदिन 50 माला के द्वारा मंत्र का जाप करते हुए एक करोड़ 25 लाख महामृत्युंजय जाप संकल्प को पूर्ण किया। इसी के बाद शास्त्रों के अनुसार दशांस हवन व पूर्णाहुति का आयोजन किया गया है। ताकि प्रधानमंत्री के जीवन में शत्रु बाधा का नाश हो और वह राष्ट्र सेवा के अपने उपक्रम को जारी रखें। उन्होंने शहर के आम लोगों से सांबा के पल्ली में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की। वहीं इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान ने आदि योगी द्वारा प्रधानमंत्री की मंगलकामना के लिए किए गए प्रयोजन के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से साफ है कि प्रधानमंत्री देश के सर्व लोकप्रिय नेता है और लोग उन्हें देश के प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने के पक्षधर हैं। वहीं स्थानीय पार्षद राहुल देव शर्मा ने भी आदियोगी का आभार जताते हुए आम लोगों को प्रधानमंत्री की रैली में शामितल होने के लिए आमंत्रित किया।