कठुआ। तीन दिन पहले रावी नदी में आई भारी बाढ़ के कारण माधोपुर बैराज का एक गेट टूट गया था। इसमें पंजाब नहर विभाग के कर्मचारी विनोद कुमार लापता हो गए थे। शनिवार सुबह उनका शव बैराज के क्षतिग्रस्त गेट में फंसा हुआ मिला।
विज्ञापन
राहत दल ने हेलीकॉप्टर की मदद से शव को बाहर निकाला। विनोद कुमार के परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर है। इससे पहले विनोद कुमार का शव देखे जाने के बाद परिवार के सदस्य माधोपुर पहुंच गए थे। शनिवार शाम वायुसेना के हेलीकाप्टर की मदद से टीम को टूटे हुए बैराज के पास उतारा गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर उनका शव बरामद कर लिया गया।