मढीन में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोता में विजयी टीम के साथ मख्यातिथी।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। मढ़ीन में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न गांव की आठ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। मढ़ीन की टीम ने नाउ चक को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद स्थानीय सरपंच रितु वर्मा ने यह प्रतियोगिता शुरू कराई। इस मौके पर कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सरपंच ने कहा पंचायत और आसपास के गांवों के युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य चाहिए प्रतियोगिता कराई गई। खुशी की बात है कि बहुत ही गांवों की टीमों ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा खेलों के प्रति युवाओं की रुचि को देखते हुए पंचायत के प्रतिनिधियों ने यह निर्णय लिया है बीच बीच में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में कराएंगे। विजयी टीम को मुख्य अतिथि ने वॉलीबाल किट और नकद राशि इनाम में दी।