चडवाल में जोगी बाबा मंदिर में माथा टेकने पहुंचे कमेटी के सदस्य।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। चड़वाल गांव में स्थित जोगी बाबा मंदिर में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जोगी बाबा कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर ने बताया की विश्व शांति और आपसी भाईचारे की कामना के साथ इस भंडारे का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस वर्ष भी धूमधाम के साथ इसका आयोजन किया गया। जात-पात से ऊपर उठकर हर वर्ग के लोगों ने इसमें अपना सहयोग दिया। हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लेने के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी तरफ रसाना में स्थित बाबा कालीवीर देवस्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी रखा गया। इकजुट जम्मू अंकुर शर्मा भी मौजूद रहे।