संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। सरकारी मिडिल स्कूल बिलावर में सोमवार को योग कक्षा आयोजित की गई। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में 50 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग कक्षा के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योगाभ्यास किए। योग प्रशिक्षक अंग्रेज सिंह ने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मन को शांति मिलती है और एकाग्रता भी बढ़ती है। प्रधानाध्यापक ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।