अग्निकांड पीड़ितों को सहायता राशि देते चंडी माता ट्रस्ट के सदस्य। संवाद
- फोटो : kathua
बनी । बनी के संदरून क्षेत्र में हुई आग की दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के लिए मां चंडी ट्रस्ट एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। ट्रस्ट ने पीड़ित परिवारों को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर गौरी शंकर ने बताया कि मां चंडी ट्रस्ट का संकल्प है कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला न छोड़ा जाए। मेडिकल सहायता, इलाज और गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में भी सक्रिय योगदान देता है। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रभावित एक परिवार की बेटी की शादी भी प्रस्तावित है और ट्रस्ट इस विवाह में भी हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। पीड़ित परिवारों ने मां चंडी ट्रस्ट का आभार जताया।