फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घर में घुसकर तलवार की नोक पर लूट, गहने और नकदी ले गए लुटेरे

विज्ञापन
लूट मामले की जांच के लिए घर में पहुंची पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
- वारदात के समय घर में अकेले थे मां और बेटी, रात डेढ़ बजे ग्रिल तोड़ अंदर घुसे चार नकाबपोश
विज्ञापन

-ढाई लाख के गहने, 20 हजार की नकदी के साथ लाइसेंसी बंदूक भी ले गए


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/हीरानगर। राजबाग थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर गणतंत्र दिवस की रात को नकाबपोशों ने एक घर के भीतर घुसकर तेजधार हथियारों की नोक पर सोने के गहने और नकदी लूट ली। यही नहीं, लुटेरे घर में रखी सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक भी साथ ले गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। घर में अपनी मां और बेटे के साथ रह रही आशु जमवाल ने बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे चार नकाबपोश घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद उनके सिर पर तेजधार हथियार (तलवार) रखकर कीमती सामान निकालने को कहा। बताया कि उनके हाथ में हथियार देखकर वह रसोई से अलमारी की चाबी लेकर आई और उसे खोल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लुटेरों ने अलमारी से नकदी और गहने निकाल लिए। इसके बाद भी लुटेरे नहीं रुके। वे उनकी और उनकी मां की ओर बालियां छीनने के लिए लपके। तभी उन्होंने उन्हें रोकते हुए खुद बालियां लुटेरों को सौंप दी। बताया कि करीब ढाई लाख के गहने और 20 हजार की नकदी के साथ लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक लुटेरे ले गए। वह घर में अपनी मां और बेटे के साथ अकेली थीं और लुटेरों को देख सब सहम गए। लुटेरों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उनके जाने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
आरोपियों की तलाश की जा रही है : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी अजय चिब ने बताया कि डकैती का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। पुलिस ने धारा 331/4, 309/4 बीएनएस, 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
बहुत ही खौफनाक मंजूर था : मीना जमवाल


आशु जमवाल की मां मीना जमवाल ने बताया कि बहुत ही खौफनाक मंजर था। रात को नकाबपोश घर के भीतर घुस आए और उन्होंने मेरी बेटी के सिर पर तलवार रख दी और उनमें से एक मेरे पास लोहे की रॉड लेकर खड़ा हो गया और कहा कि कानों में पहनी बालियां उतार कर दें। उन्होंने कानों में पहनी सोने की बालियां उतार कर उन्हें दे दीं। मैंने बेटी को भी यही कहा कि जो भी यह सामान मांगते हैं इन्हें दे दो। सामान जान से बढ़कर नहीं है। उनके पास उनका दोहता सो रहा था वह भी यह सब देखकर सहम गया।
विज्ञापन


-
कार्रवाई न हुई तो डर का माहौल और बढ़ेगा : पूर्व सरपंच

पूर्व सरपंच दर्शन खजूरिया ने कहा कि यह चोरी नहीं बल्कि डकैती का मामला है और इस तरह के मामले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस को जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए ताकि लोग चैन की नींद सो सकें। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में डर का माहौल और बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें