बिलावर। इलाके के पूर्व सैनिकों को अब कैंटीन की सुविधा बिलावर में ही मिलेगी। रविवार को आर्मी कैंप रामपुर में कैंटीन का शुभारंभ किया जाएगा। भारतीय सेना के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार सेना की ओर से खोली जाने वाली कैंटीन का उद्घाटन विधायक सतीश शर्मा करेंगे। बता दें कि इलाके में पूर्व सैनिकों के लिए कोई भी कैंटीन नहीं थी। इलाके के हजारों सैनिकों को कैंटीन से सामान लेने के लिए लखनपुर, सांबा, पठानकोट या फिर जम्मू जाना पड़ता था। संवाद