फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विशेष लोक अदालत में 9 मामलों का निपटारा, 30.43 लाख के अवार्ड पास

Sun, 18 Feb 2024 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस के रखे थे 30 केस, 4 बेंच पर 9 का हुआ निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला न्यायालय परिसर कठुआ में आयोजित विशेष लोक अदालत में 9 केसों का निपटारा कर 30 लाख 43 हजार 119 रुपए के अवार्ड पास किए गए। इस दौरान चार बेंच लगाए गए।
विज्ञापन

जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय परिसर में चेक बाउंस मामलों पर एक विशेष लोक अदालत लगाई गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार शवन ने औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए चार बेंच लगाए गए। इसमें बेंच नंबर 1 पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठुआ स्वाति गुप्ता एवं जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट नीना ठाकुर, बेंच नंबर 2 पर मुंसिफ जेएमआईसी एवं अधिवक्ता बसोहली जीवन कुमार शर्मा व बार एसोसिएशन बसोहली अध्यक्ष शुभ कुमार, बेंच नंबर 3 में अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट बिलावर पूनम गुप्ता और मुंसिफ जेएमआईसी बिलावर ज्योति भगत, बेंच 4 पर रजनी भगत ने चेक बाउंस के मामलों को सुना और दोनों पक्षों की सहमति से सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया गया। इस दौरान 30 मामले रखे गए। इनमें से 9 मामलों का निपटारा किया गया और समझौता राशि के रूप में 30,43119 रुपये की राशि वसूल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें