कठुआ। लगातार 10 दिन धूप खिलने से दिन के समय लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। मगर, शनिवार को एक बार फिर आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इससे एक बार फिर दिन के समय सर्दी का अहसास हुआ।
मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। बता दें कि पिछले 10 दिन से खिल रही धूप के कारण अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच चुका था। न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री से ऊपर चला गया था। बिलावर में 10 किमी रफ्तार से चली ठंडी हवाएं
बिलावर। उपमंडल में शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और 10 किलोमीटर के रफ्तार से तेज हवाएं चली। दिन भर सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए और पूरा दिन धुंधलाहट जैसी नजर आई। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से इलाके का मौसम साफ रहने और हर दिन तेज धूप खिलने से अब दिन के समय गर्माहट महसूस होने लगी थी साथ ही मौसम में परिवर्तन होने लगा था, लेकिन शनिवार को आसमान में बादल छा गए और बारिश जैसी स्थिति बनी रही। शनिवार को इलाके का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। संवाद