फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूमने वालों से वसूले पांच हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। एडीसी तिलक राज थापा के नेतृत्व में वीरवार को प्रशासनिक टीम ने नगर के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान बस अड्डे मुख्य बाजार में बिना मास्क घूमने वाले करीब 10 लोगों के चालान कर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही लोगों को बिना मास्क घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि अगर लोग बाजार में किसी जरूरी काम से आते हैं तो मास्क जरूर लगाएं। नहीं तो प्रशासनिक टीम कार्रवाई करते हुए जुर्माना तो लगाएगी ही, इसके साथ कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना जताई है। लिहाजा जितना हो सके, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, आदि का ध्यान रखें।
दुकानदारों को एडीसी ने हिदायत दी कि अपनी दुकानों में भीड़ जमा न करें। बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। सफेद चूने के घेरों में शारीरिक दूरी बनाकर कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करें। लोग खुद अपनी जिम्मेदारी को समझें, और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस निरीक्षण टीम में एडीसी के साथ तहसीलदार अमन आनंद, एसडीपीओ शाजिया मीर और खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें