फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे दुकानदारों के कर्जे पर ब्याज माफ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। भवन निर्माण कामगार यूनियन ने लॉकडाउन के दौरान बंद रही दुकानों का बैंक कर्जे पर ब्याज माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को यूनियन कार्यालय ठंगर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मजदूरों और छोटे दुकानदारों को आ रही समस्याओं पर विचार किया गया। यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान छोटे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। खास तौर पर जिन लोगों ने बैंक से कर्जा लेकर नया रोजगार शुरु किया था, कोरोना ने उनकी कमर तोड़ दी है। पिछले साल भी लॉकडाउन के चलते कई महीनों तक दुकानें बंद रही थीं। इन दुकानदारों को सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुकानें बंद रहने के बावजूद दुकानदारों को कर्जे पर ब्याज भरना पड़ रहा है। बिना काम के बैंक का कर्जा चुकाना मुश्किल है। कर्जा धीरे धीरे बढ़ता जाएगा तो उनकी परेशानी और बढ़ती जाएगी। ऐसे में उन्हें कर्ज पर ब्याज माफी की सहायता भी मिल जाती है तो उनके लिए बड़ी राहत होगी। इसी दौरान उन्होंने सरकार से यह मांग की कि रेहड़ी, फड़ी वालों को भी आर्थिक सहायता देने की कोई योजना बनाई जाए। बैठक में अजीत कुमार, राज कुमार, बोधराज, प्रवीण कुमार, सोमराज, कुलदीप राज, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें