फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धान जसधार में सुनीं लोगों की समस्याएं

Fri, 26 Dec 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। ब्लॉक नगरोटा गुजरू के अंतर्गत पड़ते धान जसधार में प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह ने की। इसमें स्थानीय गांव वासियों ने प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष विभिन्न समस्याओं को रखा। तहसीलदार रामकोट ने लोगों को उनके तत्काल निवारण का भी आश्वासन दिया। लोगों ने गांव में पानी की समस्या से अवगत करवाया। कहा कि जल जीवन मिशन परियोजना भी घरों तक पानी पहुंचाने में पूरी तरह से सफल नहीं है। पानी के टैंक खाली पड़े हैं। विभिन्न मार्ग की खस्ता हालत में सुधार करने की मांग भी रखी। कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बिजली विभाग जल शक्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें