फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घाटी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा लाहन बनाने का कारोबार

Thu, 25 Dec 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। औद्योगिक क्षेत्र से मात्र कुछ मीटर दूरी पर दरिया किनारे खेतों में धड़ल्ले से लाहन बनाई जा रही है। यह सब ऐसे समय में सामने आया है जब आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस ने बड़े मात्रा में इलाके में अभियान चलाकर अवैध रूप से स्थापित अस्थायी भट्टियों को कई बार नष्ट कर चुकी है। मामला पुलिस चौकी घाटी के अंतर्गत इलाके का बताया जा रहा है। यहां बड़ी मात्रा से एक खेत से लाहन बनाने वाली भट्टियां चल रही थी।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच अमृतपाल सिंह निकू ने बताया कि इलाके में नशे के कारोबार में लगातार इजाफा हो रहा है। ग्रामीण युवाओं को नशे में धकेला जा रहा है। लिहाजा पुलिस और आबकारी विभाग को इसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि वह इस पर संज्ञान ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें