फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरों पर विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
कंधारनू ओर सलोड़ गांव में अभियान के दौरान जब्त हीटरों के साथ बिजली कर्मी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
रामकोट। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को यह अभियान कंधारनू और सलोर पंचायत में चलाया गया, जहां छह लोगों को बिजली चोरी कर उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जेईई नरेंद्र देव सिंह से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कंधारनू और सलोर गांव में विभाग ने 13 हीटर, 16 सौ वाट के बल्ब और छह बिना बिजली बिल के चल रहे कनेक्शन काटे। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। अधिकतर हीटर और कई अवैध कनेक्शन के कारण बिजली सप्लाई पूरी नहीं हो पाती है। बिजली चोरी बंद होने से कटौती भी कम हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें