फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर 23 पंप सेटों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान जारी है। विभाग के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता रमन सिंह राठौर के निर्देश पर टीम ने सहायक अभियंता विनय कुमार के नेतृत्व में कट्टल गुजरां, पंजगरांई और कटल ब्राह्मणा गांवों में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने खेतों में अवैध रूप से चलाए जा रहे करीब 23 पंप सेटों के कनेक्शन काटे। टीम ने घरों में भी छापामारी करते हुए करीब 35 हीटर भी जब्त किए। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में जो भी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में फोरमैन राकेश कुमार, मीटर रीडर राकेश काण्डले, भारत भूषण, राम दत्त, गणेश दत्त, नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, इशान शर्मा, आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें