रामकोट। बिजली विभाग ने टीम का गठन कर शुक्रवार को अवैध रूप से चल रहे कनेक्शन, एसी व सात हीटर जब्त किए।
फोरमैन राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले तीन महीने से लगातार रामकोट के अंतर्गत बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को गुड़ा कल्याण पूर्व पंचायत में सात हीटर जब्त कर छह अवैध रूप से चल रहे कनेक्शन काटे। बिजली चोरी के जो मामले सामने आए हैं, उनमें चोरी करने वालों ने ज्यादातर तारों में कट लगाकर और सीधे तार डालकर चोरी की तरकीब को अपनाया है। लोगों को बिजली चोरी की आदत को बदलना पड़ेगा, अन्यथा उन पर जुर्माना किया जाएगा।