कठुआ। 66 केवी चनग्रां लाइन की जंपरिंग और चार्जिंग के काम के लिए बुधवार को बिजली विभाग की ओर से शटडाउन लिया गया है। सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। इस बीच रिसीविंग स्टेशन नन्नन, बरनोटी, पल्ली और नगरी के अधीन आने वाले इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
उधर, बुधवार को 220 केवी डीसी थीन-हीरानगर ट्रांसमिशन लाइन के टॉवर नंबर 105 से 107 के बीच कंडक्टर को गिरने से बचाने के लिए जरूरी कार्य को अंजाम दिया जाएगा। बीते महीने आई आंधी में यह टॉवर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद बाढ़ से पहले इसकी मरम्मत किए जाने को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही थी। चूंकि, जम्मू कश्मीर और पंजाब के बीच रावी दरिया में एक टॉवर गिरने के बाद लाइन लंबी हो गई थी, ऐसे में बाढ़ से नुकसान का खतरा भी बढ़ गया था। ऐसे में जरूरी मरम्मत कार्य को अंजाम देने के लिए बिजली विभाग की ओर से दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन लिया गया है। इससे बसंतपुर और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।