फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पतंगों से पहले कटी बिजली, शहर में नौ घंटे का कट, फीका पड़ा वसंत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वसंत पंचमी पर शहर में बिजली कटों ने परेशान कर दिया। सुबह छह बजे से शुरू हुए अघोषित कट देर रात तक जारी रहे। हालात यह रहे कि सुबह छह से शाम छह बजे तक 14 बार कट लगा और नौ घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौनी से एक तरफ जहां वसंत पंचमी पर जश्न की तैयारी के लिए छतों पर डीजे लगाकर बैठे युवा निराश दिखे, वहीं लोगों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित रहा। बार-बार आती जाती बिजली ने हर वर्ग को परेशान किया। विभाग की ओर से शहरों में चार और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे की बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है लेकिन इसके बावजूद शहरी इलाकों में पांच-छह घंटे के अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मौजूदा समय में रोजाना सुबह छह बजे से रात 11 बजे के बीच सात से आठ बार बिजली कटौती हो रही है। लगभग हर एक घंटे के बाद बिजली काटी जा रही है। यह कटौती स्थानीय स्तर पर शेड्यूल के तहत होने वाली कटौती से अलग है। ऐसे में बिजली कटौती से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि शहर में जहां बिजली से चलने वाले व्यवसाय चौपट होकर रह गए हैं वहीं व्यापारी वर्ग भी इससे खासा परेशान है। घरों में बच्चे और बुजुर्गों के लिए भी बिजली कटौती मुसीबत बन चुकी है।
तीन हजार में लगवाया डीजे, बिजली कटौती ने किया परेशान
शहर के आंबेडकर ब्रिज के पास स्थित घर की छत पर वसंत पंचमी पर पतंगबाजी के साथ युवाओं ने डीजे लगवाया था लेकिन बार-बार लग रहे कटों से डीजे नहीं चल पाया। स्थानीय युवा प्रणव व अभिनंदन सहित अन्यों ने बताया कि तीन हजार रुपये खर्च कर डीजे लगवाया था ताकि पतंगबाजी के साथ गीतों का आनंद ले सकें लेकिन सुबह से लग रहे कटों के कारण वे डीजे को अच्छे से चला नहीं पाए। यही हाल बाकी शहर का भी रहा, जहां बिजली कटौती ने युवाओं का पर्व फीका कर दिया।
विज्ञापन

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की ओर से लग रहे कट
बता दें कि प्रदेश में बिजली की बढ़ी मांग के बीच शहरी इलाकों में चार और ग्रामीण इलाकों में आठ घंटे की शेड्यूल कटौती की जा रही है लेकिन इसके अलावा बिजली विभाग ने अब ग्रिड से कटौती का नया तरीका अपनाया है। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की ओर से बिजली की बढ़ी मांग के बीच भारी कटौती की जा रही है। जम्मू स्थित कार्यालय से संदेश मिलते ही शहर का लोड काट दिया जाता है। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की ओर से लगाए जाने वाले कट का कोई समय निर्धारित नहीं है। दिन और रात के समय लोड बढ़ते ही बिजली काट दी जाती है।
-पीडीडी एईई सुनील शर्मा का कहना है कि शहर में बिजली की लाइनों में कहीं कोई फाल्ट नहीं है। शेड्यूल के अनुसार चार घंटे का एसटीडी की ओर से कट लगाया जा रहा है लेकिन स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की ओर से जारी आदेशों के बाद ग्रिड की ओर से अन्य कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें