रामकोट। धार सड़क छलां इलाके में बुधवार दोपहर गलक से छलां की ओर आती बाइक को नगरोटा गुजरू से छलां की ओर आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इस दुर्घटना में बाइक पर चालक सहित दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।
घायलों में मोटरसाइकिल सवार कमल सिंह (35) पुत्र अंबी प्रकाश निवासी गलक तहसील रामकोट और उनकी उनकी पत्नी पूजा देवी उम्र (28) और सृष्टा देवी (40) पत्नी राज सिंह निवासी गलक तहसील रामकोट को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट पहुंचाया गया। यहां से दोनों महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया। मोटरसाइकिल चालक कमल सिंह काे पीएचसी रामकोट में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।