फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डिसील कर फिर सील हुई लाइब्रेरी, बच्चों को लौटाई पाठ्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरियाें पर सोमवार को नगर परिषद कठुआ की कार्रवाई के बाद मंगलवार को इन्हें कुछ समय के लिए डिसील किया गया। यह कार्रवाई अभिभावकों और बच्चों के अनुरोध पर की गई, जिनकी किताबें और अन्य पाठ्य सामग्री सील करते समय इन लाइब्रेरी के भीतर ही रह गई थीं। यह सामग्री बच्चों को सौंपने और दर्ज करने के बाद लाइब्रेरी एक बार फिर सील कर दी गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद कठुआ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम उस निजी लाइब्रेरियों में पहुंचीं, जिन्हें सोमवार को सील किया गया था। सोमवार से ही बच्चे और अभिभावक यह गुहार लगा रहे कि सील करते समय भीतर ही छूटी पाठ्य सामग्री को उन्हें लौटाया जाए। अमित शर्मा ने बताया कि कुछ समय के लिए लाइब्रेरी की सील हटाकर किताबें बच्चों को लौटा दी गई हैं। इसके बाद इन्हें फिर से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें