फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पंचायत कछेड़ के मुदाल में पेयजल किल्लत

Thu, 12 Jun 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत कछेड़ के मुदाल में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय रामकोट से यह इलाका करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहां पिछले कई सालों से लगभग हर घर में नल तो लगे हैं, लेकिन करीब तीन वर्ष से उनमें पेयजल आपूर्ति ठप है। इस कारण इलाके की 500 से अधिक आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है।
स्थानीय पूर्व नायब सरपंच जगदेव सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत इलाके में पाइप लाइन तो बिछाई गई लेकिन पानी के स्रोत पास न होने के कारण लोगों के घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है और मौजूदा समय में भीषण गर्मी के मौसम में ज्यादातर नजदीकी प्राकृतिक स्रोत भी सूख गए हैं। इस कारण लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन परियोजना भी लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम रही है। वह संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार पानी की समस्या सुलझाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद पेयजल व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन

पंचायत कछेड़ से पूर्व सरपंच रमेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, स्वर्ण सिंह, मास्टर बलदेव सिंह, पूर्व नायब सरपंच जगदेव सिंह, अमीरचंद, सूबेदार हुकुम सिंह, दर्शन सिंह आदि ने बताया कि गांव के नजदीक कोई प्राकृतिक जल स्रोत उपलब्ध नहीं है, जिस कारण लोग तपती धूप में भी दो से तीन किलोमीटर दूरी तक पैदल चलकर सिर पर पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें