फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलनगर ब्लाक में तेंदुए की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। शीतलनगर ब्लाक में एक माह से कई मवेशियों को तेंदुआ शिकार बना चुका है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। डर से लोगों ने सुबह के समय सैर करना छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि शाम होने के साथ तेंदुआ इलाके में चक्कर काटना शुरू कर देता है। सूचना के बाद भी विभाग अभी तक ठोस कदम नहीं उठा सका है।
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया कि तेंदुआ लगातार मवेशियों पर हमला कर रहा है। बीते करीब एक माह मे तेंदुआ बकरियों, भेड़ों, पालतू कुत्तों और अन्य मवेशियों का शिकार बना चुका है। संबंधित विभाग मारे गए मवेशियों का मुआवजा पशुपालक को दे। तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। तेंदुआ शाम ढलते ही भेड़, बकरियों, कुत्तों को घर से उठा ले जाता है। इसकी वजह से रात भर पहरा देना पड़ रहा है, पशुपालकों का काफी नुकसान हो रहा है। संबंधित विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के हमले लगातार जारी हैं। उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। वन्य जीव विभाग के रेंज ऑफिसर जोगिंदर गुप्ता ने कहा कि टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। पहले रोकथाम के लिए पटाखे उपलब्ध कराएंगे, अगर बात फिर भी नहीं बनी तो पिंजरे का बंदोबस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें