फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पशुशाला में घुसा तेंदुआ घोड़ा उठा ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत कच्छेड़ के रौंद क्षेत्र में मंगलवार की रात पशुशाला में घुसकर तेंदुआ एक घोड़ा उठा ले गया। सुबह इसकी जानकारी पशुपालक को हुई तो उसने आसपास तलाश की लेकिन घोड़े का कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि सप्ताह भर में तेंदुए ने कई जानवरों को अपना निवाला बना लिया। इससेे पशुपालक दहशत में हैं। लोगों ने वन्य जीव विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

पशुपालक शफी ने बताया कि मंगलवार की रात तेंदुआ दबे पांव उनकी पशुशाला में घुसा और वहां बंधे घोड़े को दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। सुबह पशुशाला में घोड़ा नहीं देखकर उन्होंने आसपास तलाश की। उनका कहना रहा कि पशुशाला में तेंदुआ के पैरों के निशान देखे गए। शफी ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ कई पशुपालकों के पशुओं को अपना निवाला बन चुका है। गढ़ निवासी पशुपालक संजय ने बताया कि पिछले सप्ताह तेंदुए ने उनके घर के पास बंधी भेड़ को मार डाला। इस घटना से पशुपालक भयभीत हैं और रात में घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। वन्य जीव रेंज रामकोट क्षेत्र निवासी हुसैन की बकरी और उनके पालतू कुत्ते को भी तेंदुए ने मार डाला। चार दिन पूर्व खदियां के निवासी फकर पुत्र लाल दीन की चार भेड़ों का तेंदुए ने शिकार कर लिया। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। रौंद में मोहम्मद राशिद की पशुशाला में घुसकर तेंदुआ उनकी भेड़ को उठा ले गया। मोहम्मद रशीद, लाल सेन, शफी, हुसैन दीन, फगरूद्दीन समेत अन्य पशुपालकों ने वन्य जीव विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। इन लोगों का कहना है कि आए दिन तेंदुआ रिहायशी इलाकों में नजर आता है और घात लगाकर पशुओं का शिकार कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें