फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेंदुए ने पांच भेड़ों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों में हिमपात के बीच जंगल में शिकार की कमी से जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में हमले बढ़ गए हैं। बनी के चंडयार में तेंदुए ने पांच भेड़ों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि इसी सप्ताह रामकोट में भी तेंदुए का कहर देखने का मिला था। बिलावर के कई इलाकाें में जंगली जानवरों की दस्तक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। चंडियार के भेड़ पालक मालिक मोहम्मद रफी और मोहम्मद यूनिस ने बताया कि वे भेड़ों को चराने के लिए गए थे। शेड के बाहर उन्होंने कई भेड़ों को खून से लथपथ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि घावों की प्रकृति को देखते हुए, यह तेंदुए का हमला प्रतीत होता है। ग्रामीणों ने वन्यजीव विभाग के अधिकारियों से मानव बस्तियों के अंदर और आसपास जंगली जानवरों की आवाजाही को रोकने की अपील की। उन्होंने सरकार से प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा देने की भी अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें