फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे लंगरों से उत्सव जैसा माहाैल, हर तरफ उल्लास

Sun, 13 Jul 2025 12:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पल्ली मोड़ ​स्थित लंगर में भजनों पर झूमते भक्त। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा जारी, शिवमय हुआ जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए हाईवे से गुजर रहे भक्त
कठुआ। बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे का वातावरण शिवमय बना हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले भक्त बम-बम भोले के जयघोष करते हुए हाईवे से गुजर रहे हैं। भक्तों के स्वागत के लिए जिले की लंगर कमेटियां अपना भरपूर सहयोग दे रही हैं। रात के समय लंगर स्थलों की रौनक और भक्ति संगीत ने पूरे हाईवे को उत्सव स्थल में बदल दिया है।

यात्रा के कारण दिन के समय काफिले में गुजरने वाले श्रद्धालुओं के वाहन लंगरों पर रुक रहे हैं। हाईवे के प्रमुख स्थानों पर सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को भोजन, चिकित्सा और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भक्ति में लीन सेवकों और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। शनिवार को पल्ली मोड़ स्थित लंगर पर श्रद्धालुओं का काफिला रुकते ही वातावरण शिवमय हो गया। इस दौरान पारंपरिक परिधान में सजे राजस्थान के अजमेर से आए भक्तों ने ढोलक और मंजीरे की धुन पर शिव भजन प्रस्तुत किए जिससे वहां मौजूद लोग झूम उठे। इस दौरान लंगर कमेटी के सदस्यों ने भक्तों को गर्मागर्म भोजन परोस कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में पहली बार राजस्थान से आए शिवराज ने कहा कि जीवन के पचास बसंत बीत जाने के बाद वह यात्रा में शामिल हुए हैं। इस यात्रा में शामिल होने के बाद लग रहा है कि वह भगवान की बारात में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली से आए नरेंद्र राठौड़ ने बताया कि जब पहली बार यात्रा पर आए थे तो थकान और अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण अगली बार न आने की सोच लेकर वापस गए थे। सावन का महीना आते ही बाबा के दरबार में फिर हाजिरी लगाने के लिए तैयार हो गए। यह मेरी चौथी यात्रा है। उत्तर प्रदेश के महेश राजपूत ने कहा कि यात्रा को लेकर न कभी कोई संशय था और न कभी रहेगा। यात्रा के दौरान जिस तरह से सुरक्षा बल और सेवा के जवान न के साथ-साथ लंगर की कमेटी के सदस्य भक्तों का स्वागत करते हैं वह अविस्मरणीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें