फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार करोड़ से चमकेगा लखनपुर बाजार, एक जैसे कियॉस्क से निखरेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। प्रदेश सरकार की पहल पर लखनपुर कस्बा अब आधुनिक रंग-रूप में सजने जा रहा है। यहां की दुकानों पर एक जैसे कियॉस्क लगेंगे और आकर्षक लाइटों से दुकानें जगमगाएंगी।
इसे खूबसूरत और व्यवस्थित ढंग से बनाने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। इस योजना को लेकर केंद्र की शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने भी हाल ही में दौरा किया है।
विज्ञापन

लखनपुर बाजार जो दाल बड़े के लिए प्रसिद्ध है। प्रदेश में प्रवेश करते ही हाईवे पर यह पहला बाजार है। इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। परियोजना के तहत, दो स्थान प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें एक आबकारी विभाग की इमारत के पास और दूसरा लखनपुर स्थित दाल बड़े के बाजार से सटा है।
योजना के तहत, लगभग 50 एक जैसे कियॉस्क (खोखे) तैयार किए जाएंगे। इन कियॉस्क में खानपान के साथ-साथ अन्य आवश्यक सामान की दुकानों को भी जगह दी जाएगी। आधुनिक मसौदे पर तैयार इन ढांचों में गीले और सूखे कचरे के प्रबंधन की व्यवस्था, आकर्षक लाइटें और पीने के साफ पानी की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इस परियोजना से न केवल कस्बे का सौंदर्य बढ़ेगा बल्कि स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से प्रदेश में अलग-अलग शहरी विकास योजनाओं को लेकर प्रस्ताव मांगे गए थे।
उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस परियोजना को केंद्र की मंजूरी मिलेगी। इसके साथ ही लखनपुर बाजार को सजाने-संवारने का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें