फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिन में कारोबार रात में केवट और रावण की भूमिका निभाते हैं लाडू शर्मा

विज्ञापन
शहर के पटेल नगर में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। अपने अंतिम चरण की ओर आगे बढ़ रहे श्री रामलीला मंचन को देखने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह होने वाले इन आयोजनों में देर रात तक लोग प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े दृश्य को अपलक निहारत देखे जा रहे हैं
विज्ञापन

शहर के पटेल नगर में रामलीला मंचन के दौरान वनवासी प्रभु श्री राम माता सीता और अनुज लक्ष्मण को केवट राज द्वारा सरयू पार करने का दृश्य पेश किया गया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। इस देश में इस दृश्य में केवट राज की भूमिका निभा रहे लाडू शर्मा का अभिनय इतना संजीव था कि लोग इस दृश्य में खोए हुए दिखाई दिए।
रामलीला क्लब पटेल नगर के प्रधान सन्नी जसरोटिया ने बताया कि पेशे से दुकानदार लाडू शर्मा क्लब के साथ दशकों से जुड़े हुए हैं। मूल रूप से रावण की भूमिका के लिए अपनी विशेष पहचान रखने वाले लाडू शर्मा रामलीला के विभिन्न देशों में अपना योगदान देते हैं और जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन

उधर, शहर के रामलीला मैदान में राम नाटक सभा की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले रामलीला मंचन में राजा दशरथ, कैकेयी संवाद और भगवान राम के वनवास का दृश्य पेश किया गया। जिसमें राजा दशरथ की भूमिका अदा कर रहे सुरेंद्र मेहता और कैकेई की भूमिका कर रहे अभितेष शर्मा के अभिनय को भी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें