फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: इलाके में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव, लोग हो रहे परेशान

Sat, 03 May 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के अगलीधार और सियालना पंचायतों के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से इलाके में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने की मांग रखी है। स्थानीय विजय कुमार ने बताया कि इलाके में चिकित्सा सुविधा का अभाव है, जिस कारण इलाके की 5000 से अधिक आबादी को किसी भी प्रकार की भी स्वास्थ्य सुविधा के लिए 30 किलोमीटर दूर उप जिला अस्पताल बिलावर जाना पड़ता है। यहां तक की कई बार जिला अस्पताल 60 से 70 किलोमीटर की दूरी का सफर तय कर कठुआ भी जाना पड़ता है जिससे लोगों को आवागमन में कई घंटे बर्बाद होते हैं और आर्थिक नुकसान भी होता है। उन्होंने बताया कि खास कर बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधा का अभाव होने के कारण स्थानीय लोग परेशानियों का सामना करते हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द एकदिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें