फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशेड़ी चुरा रहे डीप ड्रेन के ढक्कन, नपा ने पुलिस में की शिकायत

Sat, 03 May 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर की सड़कों के साथ फुटपाथ के नीचे बनी डीप ड्रेन के ढक्कनों के आए दिन चोरी होने के मामले आम हो गए हैं। इस कारण राहगीरों की सुविधा के लिए बनाया गया फुटपाथ आए दिन हादसों का कारण बनता है। नगर परिषद ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

वीरवार रात को ऐसा ही मामला सामने आया है।
नशे में धुत युवक नाले पर सफाई के लिए लगाए ढक्कनों को साथ ले जाता कैमरे में कैप्चर हुआ है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। पकड़ने जाने पर उसने बताया कि वह लोहे के ढक्कनों को कबाड़ी के पास बेचने के लिए जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के उखाड़े गए ढक्कन को वापस लगवा दिया है। मगर इस मामले में उसके खिलाफ किसी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया है।
लोगों का कहना है कि जगह-जगह खुले पड़े नाले के ढक्कन आए दिन राहगीरों के लिए हादसों का खतरा बन रहे हैं। शाम ढलते ही इन ढक्कनों को चोरी करने वाले सक्रिय हो जाते हैं और अंधेरे का लाभ उठाकर मेनहोल पर लगे ढक्कन उठाकर चोरी करके ले जाते हैं। इस बारे में नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा का कहना है कि नालों पर लगे ढक्कनों के चोरी होने मामला सामने आने के बाद इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें