फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रात को जलाया जा रहा कूड़ा, वावावरण हो रहा दूषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली बनी सड़क पर चंचलो माता मंदिर की ओर जाने वाले पुराने मार्ग से सटी ढलान पर नगर कमेटी की ओर से फेंके जाने वाले कचरे को आखिरकार एक बार फिर से आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि यह आग रात के अंधेरे में लगाई गई, जो कचरे को राख कर रही है वहीं जंगल की हरियाली को भी खत्म कर रही है। इस कचरे से उठने वाला धुआं पूरे वातावरण को दूषित कर रहा है, जो बस अड्डे और आस पड़ोस नगर में छा गया है।
विज्ञापन

नगर कमेटी की ओर से यहां खुले में फेंके जाने वाले कचरे को लेकर लोग कई बार प्रशासनिक अधिकारियों समेत नगर कमेटी के अधिकारियों और जिला प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं। यहां तक कि पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को भी इस मामले की जानकारी है लेकिन वह भी इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आपसी मिलीभगत के चलते इस कचरे को मिटाने के लिए अक्सर आग के हवाले किया जाता है। रात होते ही चोरी छिपे कचरे में अनजान व्यक्तियों से आग लगवा दी जाती है। हालांकि यह किसके इशारे पर होता है, यह अधिकारियों को भी पता है लेकिन कोई भी इस संदर्भ में कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।


खास बात यह भी है कि जिस मार्ग से सटी ढलान पर यह कचरा फेंका जाता है, वहां की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। बता दें कि बीते वर्षों भी इस तरह के कचरे को आग लगाई जाती थी और कई बार यह आग बड़ा रूप ले चुकी है, जिसे बुझाने के लिए पानी के टैंकरों का सहारा भी लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें