फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वॉलीबाल में नोउ चक को हराकर प्रतियोगिता का विजेता बना कोटपुन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। मेरा भारत कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से सीमावर्ती गांव छन्न लाल दीन में सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने वॉलीबाल, रस्सी कूद, दौड़, शॉटपुट आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन के अवसर पर डीटीआई कपिल मन्हास मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर वॉलीबाल का फाइनल मैच खेला गया। यह मैच कोटपुन्नू और नोउ चक के बीच हुआ। कोटपुन्नू की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीत लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज खेल क्षेत्र में भी कई अवसर हैं इसलिए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बराबर हिस्सा लेना चाहिए। खेल हमें शारीरिक और मानसिक तौर से भी मजबूत बनाते हैं और नशे से भी दूर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का समापन विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर स्कूल के मुख्य अध्यापक शुभ शर्मा ने इस प्रतियोगिता के लिए नेहरू युवा केंद्र का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें