छन्न अरोडियॉं में सप्ताह में उपस्थित लोग। - संवाद।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। छन्न अरोड़ियाँ में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह के पांचवे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्रभु का गुणगान किया। कथावाचक पीयूष महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि धर्म का ज्ञान मनुष्य को जीवन में सही रास्ता दिखाता है। साथ ही जीवन की दिशा और दशा तय करने की ताकत देता है। जिसे धर्म का ज्ञान हो वह हर किसी के कल्याण के लिए हमेशा आगे रहता है और समाज में बढ़-चढ़कर पुण्य के काम करता है। सनातन धर्म का ज्ञान रखने वाले लोग अच्छे संस्कारों के साथ जीवन में सफलता हासिल करते हैं। अच्छे संस्कार सफलता का द्वार तो खोलते ही हैं जीवन को भी सरल बनाते हैं। खुद भी जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाएं और अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय प्रभु के लिए जरूर निकालें। इससे घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। प्रभु का गुणगान करने वाले दूसरों की नैया पार करने का भी काम कर जाते हैं। यहां आए लोगों के लिए सप्ताह आयोजक कमेटी की ओर से लंगर की व्यवस्था भी की गई है।