किसान सभा ने अपने 45 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम गुड़ा कल्याल में आयोजित किया
रामकोट : किसान सभा ने 45वें स्थापना दिवस पर गुड़ा कल्याल में कार्यक्रम का आयोजन किया। किसान सभा के संयोजक एडवोकेट हरि चंद जलमेरिया ने बिलावर को जिले का दर्जा देने की वकालत करते हुए कहा कि यह मांग बिलावर वासी वर्षों से करते आ रहे हैं।
किसान सभा के संयोजक एडवोकेट हरि चंद जलमेरिया ने कहा कि केंद्र सरकार लद्दाख की तरह जम्मू-कश्मीर में भी नए जिलों का गठन करें और बिलावर को जिला बनाए जिसके साथ ही यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद खत्म करने के लिए सरकार को चाहिए कि सदरोटा और बसंतगढ़ के बीच टनल का निर्माण कर बिलावर के पर्यटन स्थलों को सुद्धमहादेव व पटनीटॉप के साथ जोड़ा जाए। बिलावर और बनी के बीच दूरी कम करने के लिए डगर में टनल और बाला सुंदरी टनल का निर्माण किया जाए। उन्होंने डबरा में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी खोलने की भी मांग की। संवाद
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना