फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: यूपी और हिमाचल पुलिस की दबिश अपहरण मामले में आरोपियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में रविवार को उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की पुलिस टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया। दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने कठुआ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों दबिश दी, हालांकि सभी नामजद आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
उत्तर प्रदेश के संभल थाने से आई पुलिस टीम ने रविवार को कठुआ पुलिस के समन्वय से करीब सात घंटे तक कई ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, संभल थाने में दर्ज विवाह के लिए महिला के अपहरण के मामले में नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने लच्छीपुर निवासी सिराज दीन पुत्र लाल हुसैन और पदरी (नगरी) निवासी मुश्ताक अली पुत्र मासूम अली के आवासीय परिसरों में दबिश दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर उनके संभावित ठिकानों का ब्योरा जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में हिमाचल प्रदेश के शिमला सदर थाने से आई पुलिस टीम ने भी रविवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से कठुआ में सुनियोजित दबिश दी। यह कार्रवाई शिमला में दर्ज प्राथमिकी के तहत की गई। जिसमें अपहरण, धमकी के मामलीे में शिमला और कठुआ पुलिस के संयुक्त दल ने मामले में वांछित चार आरोपियों के घरों को खंगाला। इनमें बगला खाल निवासी सलीम, वार्ड नंबर 12 निवासी मुश्ताक, वार्ड नंबर 13 निवासी मरशू और शेरपुर (नगरी) निवासी लाया अली शामिल हैं। पुलिस की दबिश के बाद भी आरेापी शिकंजे में नहीं आ सके और फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में सुबह पहुंची यूपी के संभल थाने की पुलिस के आने के की खबर आरोपियों को पहले ही लग जाने से टीम को निराशा हाथ लगी। दबिश के बाद लगातार स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने समन्वय बनाकर सूचना के बाद संभावित जगहों पर दबिश दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें