फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डोडा को कठुआ टीम नेे हराकर खो-खो ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। इंटर डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल अंडर-14 बालिका खो-खो प्रतियोगिता का गुरुवार को त्रिकुटा रिजॉर्ट, दयालाचक्क में रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। फाइनल में कठुआ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डोडा को महज एक अंक के अंतर से मात देकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में डोडा ने जम्मू को सात अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कठुआ और ऊधमपुर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कठुआ ने ऊधमपुर को एक अंक से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में कठुआ और डोडा की टीमों के बीच शुरू से ही कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अंतिम क्षणों में कठुआ ने एक अंक की बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीमों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें