फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में उधमपुर ने रियासी को 11 अंकों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर |दयालाचक स्थित त्रिकुटा रिजॉर्ट में अंडर-17 गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल खो-खो प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद शुक्रवार को अंडर-19 गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल खो-खो प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, टीमवर्क तथा खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सुबह के सत्र में एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह बंड्राल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, समर्पण और सच्ची खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार, इंचार्ज जेडपीईओ हीरानगर जोगिंदर खजूरिया, एक्टिविटी इंचार्ज एस. धर्मेंद्र सिंह तथा प्रवीण सिंह लखनपुरिया भी मौजूद थे।
इनसेट -
पहले दिन के मुकाबलों में उधमपुर और जम्मू का दबदबा
प्रतियोगिता के पूल-ए के पहले मुकाबले में रियासी को उधमपुर ने एक पारी और 11 अंकों से हराया। दूसरे मुकाबले में पुंछ और किश्तवाड़ के बीच मैच ड्रॉ रहा। वहीं, तीसरे मुकाबले में उधमपुर ने डोडा को दो अंकों के अंतर से मात दी।
विज्ञापन

पूल-बी के मुकाबलों में सांबा ने रामबन को एक पारी और नौ अंकों से हराया। जबकि जम्मू और कठुआ के बीच हुए मुकाबले में जम्मू की टीम ने महज एक अंक के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें