फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानपुर की लड़कियों ने जीते खो-खो और वॉलीबाल के मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। अंतर स्कूल खेलों में शुक्रवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की 59 लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खो-खो और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। अंडर-14 के खो-खो मैच में गर्ल्स मिडल स्कूल महानपुर ने मिडल स्कूल करण वाड़ा हराया। जबकि, अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ा पट्टी को हराकर हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर विजयी रहा। इसी तरह अंडर-19 में मैच में हायर सेकेंडरी स्कूल प्लासी ने हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर पछाड़ दिया। दूसरी ओर कबड्डी के मुकाबले में अंडर-14 मिडल स्कूल करण वाड़ा की लड़कियां विजय रहीं। अंडर-19 वॉलीबाल के मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल प्लासी को हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें