खेल गांव नगरोटा में फेंसिंग रेफरी को दिया जा रहा प्रशिक्षण। विभाग
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से खेल गांव नगरोटा में फेंसिंग रेफरी के लिए चलाया जा रहा क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को भी जारी रहा। एक सप्ताह के इस प्रशिक्षण में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से करीब 162 प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रेफरी अधिकारियों को फेंसिंग के नए नियमों और तकनीकों की जानकारी देना है, ताकि वे आगे खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को सही तरीके से प्रशिक्षण दे सकें। कार्यक्रम में फेंसिंग विशेषज्ञ एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी राशिद अहमद चौधरी, रेफरी भीष्म सिंह सलारिया और फेंसिंग आर्मर एंथनी मेटू प्रशिक्षण दे रहे हैं। विभाग की ओर से प्रशिक्षुओं के लिए यूथ हॉस्टल नगरोटा में रहने, खाने और जलपान की व्यवस्था की गई है। संवाद