फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हिंदी दिवस पर कबीर के दोहों, कविताओं से गूंजा काॅलेज परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) महानपुर में सोमवार को हिंदी दिवस उत्साह और साहित्यिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगोली, कविता पाठ, कबीर के दोहे और हिंदी भाषा पर अपने विचार प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और हिंदी साहित्य की समृद्ध विरासत को जीवंत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले छात्राओं मानवी, शिल्पा, पल्लवी और आकृति ने हिंदी और भारतीय संस्कृति की भावना को दर्शाती आकर्षक रंगोली सजाकर कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप दिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन ने छात्राओं की रचनात्मकता और उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। तीसरे सेमेस्टर की छात्रा साक्षी ने मंच संचालन किया और हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। वहीं तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों किरण, विकास और सक्षम ने कविता पाठ कर कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिए। इसके अलावा पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं ने संत कबीर के दोहों की सुंदर प्रस्तुति दी। छात्राओं ने कबीर की रचनाओं के माध्यम से उनके कालजयी ज्ञान और सामाजिक संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की आयोजक और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना देवी ने हिंदी भाषा के इतिहास और विकास पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर भी अपने विचार रखे और विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें