फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट के उच्चापिंड में शुक्रवार को उच्चापिंड के लोगों द्वारा जल विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।

विज्ञापन
रामकोट में जल शक्ति के विभाग प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट के उच्चापिंड में शुक्रवार को उच्चापिंड के लोगों द्वारा जल विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा की जल शक्ति विभाग द्वारा तीसरे या चौथे दिन पानी की सप्लाई दी जाती हैं जिससे वह लोग परेशान हैं। सरपंच पूरण चंद ने कहा कि गांव झंडू,तरपपड ,भावनु के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है क्योंकि उनके आसपास प्राकृतिक स्त्रोत भी सूख गए है। उनका कहना है कि या तो जल शक्ति विभाग द्वारा टैंकरों द्वारा सप्लाई इन गांव को दी जाए या विभाग प्रतिदिन ज्यादा समय के लिए सप्लाई बहाल करें। उच्चा पिंड के रहने वाले संजीव कुमार ने कहा कि पानी की किलत से बह कई वर्षों से जूझ रहे हैं उन्होंने बताया कि कुछ घरों में तो अभी तक पानी की पाइप भी नहीं विछाई गई है जिसके चलते उन्हें प्रतिदिन प्राकृतिक स्त्रोतों की ओर रुख करना पड़ता है जो भी वह गर्मियां पढ़ते ही सूख गए हैं। नायब सरपंच जगदेव सिंह ने कहा कि उच्चापिडं के लोगों को जल्द विभाग पानी माहिया करवाएं। नहीं तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। वही ज्ञानचंद ने कहा की पानी की किल्लत इतनी भारी है कि उनको घरों के कामों के लिए तलाब या प्राकृतिक स्त्रोतों का रुख करना पड़ता है जो बहुत दूर है और घर की औरतों का वहां तक जाना संभव नहीं है। वही लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उच्चपिडं पंचायत के गांवों मैं पानी मुहैया करवाया जाये । जिससे लोगों को राहत मिल सके वही लोगों ने राशन कार्ड को लेकर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि कई लोग हैं जिनके राशन कार्ड अभी ऑनलाइन नहीं रहे हैं और उन्हें पिछले 2 महीनों से राशन भी नहीं मिला है उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द राशन कार्ड की समस्या को भी हल करने की मांग की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar Ujala
शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें