फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua : बिलावर के जंगल में फिर दिखे आतंकी... दोनों तरफ से गोलीबारी, घेराबंदी के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा

Sat, 05 Apr 2025 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

जानकारी के अनुसार परोंटे माता मंदिर के पास जंगल में कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई थी। खुफिया सूत्रों के अनुसार यह वही इलाका है जहां दो दिन पहले तीन संदिग्धों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर खाना मांगा था। सुरक्षाबलों ने इलाके में जगह-जगह नाकेबंदी कर रखी है।
विज्ञापन
कठुआ - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलावर के धनु परोल से सटे इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग हुई। इलाके में घेराबंदी बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षाबल को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परोंटे माता मंदिर के पास जंगल में कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई थी। खुफिया सूत्रों के अनुसार यह वही इलाका है जहां दो दिन पहले तीन संदिग्धों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर खाना मांगा था। सुरक्षाबलों ने इलाके में जगह-जगह नाकेबंदी कर रखी है।

आतंकियों की आवाजाही के संभावित रूट पर सेना, एसओजी, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं। यह इलाका उज्ज दरिया से पहाड़ों को जाने वाले रूट पर है। ऐसे में सुरक्षाबल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें