फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूलों में फिर लौटी रौनक

Fri, 18 Jul 2025 12:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों के बाद बिलावर में स्कूल जाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : यमुना नदी पुल से पैदल जाते लोग।
विज्ञापन
लंबे अवकाश के बाद खुले स्कूलों में अपेक्षाकृत कम रही हाजिरी
विज्ञापन

कठुआ/बिलावर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के खत्म होने के बाद जिले भर के शैक्षणिक संस्थानों में एक बार फिर से बहार आ गई है। 40 दिनों के बाद खुले स्कूलों में बच्चों की रौनक दिखाई दी। लंबे अवकाश के बाद खुले स्कूलों में उपस्थिति अपेक्षाकृत कुछ कम रही।
विज्ञापन

शिक्षकों का मानना है आने वाले एक-दो दिनों में उपस्थिति भी पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही अकादमिक सत्र भी व्यवस्थित हो जाएगा।
वीरवार सुबह से शहर में स्कूल बसों से काफिला देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थी चौक-चौराहों पर सहपाठियों का इंतजार करते दिखे। वे टोली के पूरे होने के बाद ही स्कूल की ओर बढ़े। इस दौरान नन्हें विद्यार्थियों को कहीं दादा तो कहीं दादी स्कूल लेकर पहुंची। निजी स्कूल की शिक्षिका रजनी ने बताया कि बेशक उन्होंने पूरा गर्मी का मौसम छुट्टियों में बिताया है लेकिन आज स्कूल आने पर उन्हें अपनी जिम्मेदारी के साथ खुशी का अहसास हुआ है।
विज्ञापन


कोट
गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों की हाजिरी वीरवार को लगभग 82 प्रतिशत रही।
- चमन लाल, डिप्टी सीईओ बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें