फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से राहगीर महिला की मौत

Sun, 17 Dec 2023 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
धार सड़क पर नगरोटा गुजरू के पलाई इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। तहसील रामकोट में शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक राहगीर महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान रोहिणी देवी (70) पत्नी विश्वनाथ निवासी कंधारनू के रूप में हुई है। पुलिस ने उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार करीब पौने 12 बजे तहसील के नगरोटा गुजरू इलाके में धार सड़क पर पलाई इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना बिलावर में मामला दर्ज किया गया है। महिला किसी कार्य के लिए शनिवार सुबह नगरोटा गुजरू आई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें