फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अराजक तत्वों के बहकावे में न आएं लोग

Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने समाज को धार्मिक आधार पर बांटने वालों के खिलाफ नारेबाजी कर अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सहिष्णु समाज में कट्टरता फैलाकर समाज को बांटने वाले तत्वों के खिलाफ शहर के युवाओं में रोष है। रविवार को शहर के भगत सिंह पार्क में युवाओं ने नारेबाजी करते हुए लोगों से आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मनिंदर पाल सिंह सौरभ ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से जिले में मंदिर-मस्जिदों को निशाना बनाकर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है वह उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से दूर रहें। क्योंकि ऐसे तत्व एकता को खंडित कर माहौल को जहरीला कर रहे हैं। हमें ऐसे तत्वों से सावधान रहना होगा। इस प्रदर्शन में उनके साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी वर्गाें के युवा शामिल हैं जो इस बात का सबूत है कि आज भी हम धार्मिक रूप से सहिष्णु समाज का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्व जो धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देकर हमारे समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह यह जान लें कि युवा उनकी इस तरह की हरकत को अच्छी तरह से पहचानता है। अगर ऐसी हरकत बंद नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें