फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशाखोरी के खिलाफ युवा एकजुट, पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 10 Dec 2023 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन कर वार्ड 10 में सक्रिय नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के वार्ड 10 में लगातार सक्रिय नशा करोबारियों से तंग आए स्थानीय युवकों ने शनिवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। वहीं, जल्द ही कदम नहीं उठाने की सूरत में सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सचिन शर्मा ने बताया कि वार्ड के छोटी नहर के आसपास कुछ सालों से सक्रिय नशा कारोबारी और तस्कर युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ओंकार सिंह ने बताया कि वार्ड में फलफूल रहा नशे का कारोबार न केवल यहां के युवाओं के जीवन को तबाह कर रहा है बल्कि इससे इलाके में चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हो चुका है। एक साल में आधा दर्जन घरों के साथ किसानों के टै्क्टर की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। इनकी आज तक बरामदगी नहीं हुई है। कोई कार्रवाई नहीं होने से नशा कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को नींद से जगाने के लिए प्रदर्शन किया है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में सुनील शर्मा, मुन्ना राजपूत, विशु शर्मा, साहिल सिंह, राबिन शर्मा और अंकू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें